Search

 
 
 

Bokaro : गोमिया के बड़की पुन्नू में फिर पहुंचा 35 हाथियों का झुंड, वन विभाग ने किया सतर्क

Bokaro News : वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की अपील की है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग रात के समय बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं. कई लोग मोटरसाइकिल से भी आवाजाही कर रहे हैं. ऐसा करना अपनी जान को सीधे जोखिम में डालना है और इससे कोई भी गंभीर अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो सकता है.
 
35 हाथियों का झुंड

Bokaro News :  जिले के गोमिया प्रखंड स्थित बड़की पुन्नू क्षेत्र में एक बार फिर 35 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया है. हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. ऐसे में वन विभाग सतर्क हो गया है और उसकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही है.

 

रात में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की अपील की है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग रात के समय बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं. कई लोग मोटरसाइकिल से भी आवाजाही कर रहे हैं. ऐसा करना अपनी जान को सीधे जोखिम में डालना है और इससे कोई भी गंभीर अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो सकता है. 

 

इसे भी पढ़ें

ग्रामीणों को वन विभाग की सलाह

- रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.

- जंगल और अंधेरे रास्तों पर पैदल या साइकिल से जाने से बचें.

- हाथियों की मौजूदगी वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें.

- हाथियों को देखने के लिए उनके पास जाने या उन्हें परेशान करने की कोशिश न करें.

- आसपास हाथियों की गतिविधि दिखने पर सतर्क रहें और स्थानीय वन विभाग को सूचना दें.

 

पहले भी हाथियों के हमले में जा चुकी है कई लोगों की जान

गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा, हाथियों ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है.  ऐसे में 35 हाथियों के झुंड की मौजूदगी ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही