Jamtara News: शहर के सुभाष चौक के समीप शनिवार अहले सुबह अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने यह कार्रवाई की. जब्त ट्रैक्टर को जामताड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया गया.
अवैध बालू उठाव पर कार्रवाई का निर्देश
माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि डीसी ने अवैध बालू के उठाव और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिन थाना क्षेत्रों में अवैध बालू का उठाव और कारोबार हो रहा है, वहां संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी को भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
पहले आपने पढ़ा...
आवास से निकलते ही रेकी करने का आरोप
माइनिंग इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह अपने आवास से निकलते हैं, कुछ बाइक सवार उनके पीछे लग जाते हैं और उनकी गतिविधियों की रेकी करते हैं. उन्होंने कहा कि अवैध बालू उठाव की सूचना मिलने पर छापेमारी की जाती है और वाहनों को जब्त किया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगी.

