Search

 
 
 

बोकारो : रेलवे स्टेशन से अंतरराज्यीय चोर पकड़ाया, यात्रियों ने जमकर की धुनाई

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और पर्स की चोरी आम बात है. कई बार चोर रंगे हाथ पकड़े जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वे भागने में सफल हो जाते हैं. ताजा मामला बोकारो से सामने आया है.
 
  • पश्चिम बंगाल गिरोह पर निगरानी

Bokaro :  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और पर्स की चोरी आम बात है. कई बार चोर रंगे हाथ पकड़े जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वे भागने में सफल हो जाते हैं. ताजा मामला बोकारो से सामने आया है. 

 

यहां रेलवे स्टेशन से एक यात्री का समान और पर्स चोरी करते हुए बुलेट महतो को जीआरपी ने गिरफ्तार किया. आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के तेतूहोती गांव का निवासी बताया जा रहा है. 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुलेट महतो चोरी कर रहा था. इसी दौरान पीड़ित व्यक्ति ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और शोर मचाया. इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद अन्य रेलयात्रियों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया. 

 

जीआरपी ने आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे जेल भेज दिया. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की जानकारी दी और पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले.  अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल का यह गिरोह बोकारो सहित कई राज्यों में सक्रिय है. पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क की खोज में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही