Search

बोकारो : JMM जिला अध्यक्ष पर दूसरी शादी करने का आरोप, SP ऑफिस पहुंची पत्नी व बेटियां

  • बेटियों की गुहार बनाम पिता की बारात
  • पत्नी का दावा, आज निकलने वाली है बारात
  • बेटियों की भावुक अपील, पापा दूसरी शादी मत कीजिए
  • रतनलाल मांझी से नहीं हो सका संपर्क

Bokaro :   बोकारो में एक पारिवारिक विवाद ने सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी पर उनकी पत्नी और बेटियों ने दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. 

 

मामला उस समय और संवेदनशील हो गया, जब पत्नी गुलाबी देवी अपनी बेटियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और विरोध दर्ज कराया.  गुलाबी देवी का आरोप है कि उनके पति पश्चिम बंगाल में दूसरी शादी करने जा रहे हैं और आज ही बारात निकलने वाली है. 

 

इस दौरान रतनलाल मांझी की बेटी आरती कुमारी ने अपने पिता से हाथ जोड़कर अपील की. उसने कहा कि पापा, प्लीज दूसरी शादी मत कीजिए. बेटी की इस अपील पर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए. 

 

गुलाबी देवी के अनुसार, वर्ष 2019 से वह अपने पति से अलग रह रही हैं. लेकिन वह भरण-पोषण का खर्च भी नहीं देते हैं. ऐसे में दूसरी शादी का फैसला उनके लिए न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि अपमानजनक भी है. 

 

इस संबंध में जानने के लिए रतनलाल मांझी से संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई. लेकिन अब यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि समाज में जिम्मेदारियों और रिश्तों की अहमियत पर बहस बन चुका है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//