Search

 
 
 

बोकारो : अवैध कोयला खनन रोकने गई KBP माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला, अधिकारी समेत दो घायल

गोमिया के पचमो परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई केबीपी माइनिंग कंपनी लिमिटेड की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है. इस हमले में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना रहावन ओपी थाना क्षेत्र के बघरैया में एक फरवरी को घटी है.
 

Bokaro :   गोमिया के पचमो परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई केबीपी माइनिंग कंपनी लिमिटेड की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है. इस हमले में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना रहावन ओपी थाना क्षेत्र के बघरैया में एक फरवरी को घटी है. 

 

निरीक्षण करने पहुंचे तो तस्करों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, केबीपी माइंस के पदाधिकारी रवि रामाचंद्रा राव व राजगोपाल और सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी लालचंद महतो कंपनी में कार्यरत वाहन चालक धीरज कुमार के साथ स्कॉर्पियो से पचमो के बघरैया क्षेत्र के निरीक्षण पर निकले थे.

 

जैसे ही टीम केबीपी खनन पट्टा क्षेत्र में बने अवैध कोयला खनन के मुहाने के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद लगभग 15 से 20 अज्ञात लोग टीम को देखकर उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे.  लाठी-डंडे, पत्थर और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से लैस लोगों ने अचानक टीम पर जानलेवा हमला बोल दिया.

 

किसी तरह जान बचाकर भागे कर्मी

इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हमलावरों ने न केवल कर्मियों को पीटा, बल्कि उनके वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.  घटना के बाद किसी तरह जान बचाकर घायल कर्मी टाटा मुख्य अस्पताल, घाटो पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अधिकारी रवि रामाचंद्रा राव की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है.

 

गोमिया इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रहावन ओपी में लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले और अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही