Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

चास निवासी मिराज अंसारी ने अपनी पत्नी को डिलेवरी के लिए 3 अप्रैल को केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था. उसे सिजेरियन से बच्चे का जन्म हुआ. परिजनों के अनुसार, बच्चा स्वस्थ और ठीक-ठाक था. सोमवार की रात बच्चे की तबीयत थोड़ी खराब हो गई. डॉक्टर की सलाह पर उसे इंजेक्शन दिया गया.
Advertisement
Advertisement
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़.

Bokaro : बोकारो जिले के चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया.


मिली जानकारी के अनुसार, चास निवासी मिराज अंसारी ने अपनी पत्नी को डिलेवरी के लिए 3 अप्रैल को केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था. उसे सिजेरियन से बच्चे का जन्म हुआ. परिजनों के अनुसार, बच्चा स्वस्थ और ठीक-ठाक था. सोमवार की रात बच्चे की तबीयत थोड़ी खराब हो गई. डॉक्टर की सलाह पर उसे इंजेक्शन दिया गया. इसके बाद बच्चा ठीक से सो गया. सोमवार की सुबह करीब 7 बजे नर्स ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर को बुलाया, इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई. इससे नाराज होकर परिजन हंगामा करने लगे.

 


बच्चे का इलाज कर रहे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ इमरान असगर ने कहा कि बच्चे की मौत मां का दूध पीने के दौरान सरकने से हुई होगी, जो पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा. वहीं, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत होता है. सरकने से मौत होने पर बच्चे का चेहरा नीला पड़ जाता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही