Search

 
 
 

Bokaro News: कसमार में 10 वर्ष की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: मां बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकली ही थी कि खेत की दिशा से बच्ची के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही मां बदहवास हालत में खेत की ओर दौड़ी. मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गई. आरोपी युवक बच्ची के साथ अमानवीय हरकत कर रहा था और मासूम दर्द से कराह रही थी.
 
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: जिले के कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पकड़ा गया आरोपी गांव का ही 32 वर्षीय इजराइल अंसारी है. घटना के बाद से गांव में काफी आक्रोश का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस ने तेजी से छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय जांच (मेडिकल) और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.


शौच के लिए निकली थी छात्रा

पीड़िता की मां द्वारा कसमार पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी थी. घर पर नाश्ता करने के बाद वह पास स्थित खेत की तरफ शौच के लिए गई थी. करीब 10-15 मिनट बीत जाने के बाद भी जब मासूम बच्ची घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता होने लगी. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

मां बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकली ही थी कि खेत की दिशा से बच्ची के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही मां बदहवास हालत में खेत की ओर दौड़ी. मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गई. आरोपी युवक बच्ची के साथ अमानवीय हरकत कर रहा था और मासूम दर्द से कराह रही थी. 


महिला को पास आता देख आरोपी पकड़े जाने के डर से पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए भाग निकला. डरी-सहमी बच्ची रोते हुए मां से लिपट गई. मां ने जब उसे संभाला, तो मासूम ने आपबीती बताते हुए कहा कि शौच के दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलते ही कसमार थाना पुलिस हरकत में आई. पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. 

 

इधर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन तथा सहयोगिनी के कार्यकर्ता गौतम सागर तथा रवि कुमार राय ने कहा है कि बच्चों के साथ यौन दुष्कर्म के मामले में समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा तथा इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों के बीच जागरूकता की जरूरत है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही