Search

 
 
 

Bokaro News : चास में एसआईआर में 100% डिजिटाइजेशन पूरा, अन्य क्षेत्रों में तेजी लाने का निर्देश

डीसी अजय नाथ झा ने सोमवार को बोकारो विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा की. उन्होंने चास एसडीओ प्रांजल ढांडा से अब तक गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में बोकारो विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा की. उन्होंने चास एसडीओ प्रांजल ढांडा से अब तक गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली. साथ ही सभी एईआरओ से भी अब तक हुए कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली. चास बीडीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड में गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है.

 


बैठक में बताया गया कि जरीडीह क्षेत्र में 99.84 प्रतिशत, बीएस सिटी क्षेत्र में 85.63 प्रतिशत व चास नगर निगम क्षेत्र में 84.96 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है. डीसी ने सभी एईआरओ व संबंधित पदाधिकारियों को डिजिटाइजेशन का शेष कार्य आज ही देर रात तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां के एईआरओ एवं कर्मी बोकारो शहर व चास नगर निगम क्षेत्र के लंबित कार्यों में सहयोग करें. ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके. उन्होंने सभी सभी एईआरओ को कार्यों की सतत समीक्षा करने और किसी भी स्तर पर लंबित कार्य नहीं रहने देने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही