Search

 
 
 

Bokaro News: जैनामोड़ से फुसरो तक बनेगी 15.9 KM सड़क, विधायक ने निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Bokaro News: जयमंगल सिंह ने कहा कि चुनाव में जनता से किए गए वादों को विकास के धरातल पर उतारना ही हमारी पहली प्राथमिकता है. इस सड़क के बन जाने से जैनामोड़, फुसरो सहित पूरे बेरमो क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा.
 
सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

Bokaro News: बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने रविवार को जैनामोड़ के तिलका मांझी चौक से फुसरो के निर्मल महतो चौक तक बनने वाली सड़क का भूमि-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. करीब 15.9 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 2-लेन में चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा. सड़क निर्माण में 157 करोड़ 89 लाख 69 हजार रुपये की लागत आएगी.

 

इसे भी पढ़ें:


इस मौके पर जयमंगल सिंह ने कहा कि चुनाव में जनता से किए गए वादों को विकास के धरातल पर उतारना ही हमारी पहली प्राथमिकता है. इस सड़क के बन जाने से जैनामोड़, फुसरो सहित पूरे बेरमो क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार-रोजगार को नई गति मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही