Search

 
 
 

Bokaro News: 1984 सिख विरोधी दंगा, पीड़ितों के लंबित मुआवजा मामलों की DC ने की समीक्षा

बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा ने 1984 सिख विरोधी दंगा से प्रभावित पीड़ितों के मुआवजा भुगतान से जुड़े लंबित आवेदनों की समीक्षा की. बैठक के दौरान बताया कि 1984 सिख विरोधी दंगा से प्रभावित 71 पीड़ितों के मुआवजा भुगतान का सत्यापन आयोग कर रही है.
 

Bokaro: बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा ने 1984 सिख विरोधी दंगा से प्रभावित पीड़ितों के मुआवजा भुगतान से जुड़े लंबित आवेदनों की समीक्षा की. बैठक के दौरान बताया कि 1984 सिख विरोधी दंगा से प्रभावित 71 पीड़ितों के मुआवजा भुगतान का सत्यापन आयोग कर रही है.

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल डांढा, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा शालिनी खालको, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, पीड़ितों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.


इसी क्रम में जिले में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित फाइलों को देखने, एक इंडेक्स पंजी तैयार करने तथा सेक्टर-9 एवं माराफारी थाना में सिख दंगों से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने को भी कहा.


उपायुक्त ने पीड़ितों को नियमित पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा इसकी नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही