Search

 
 
 

Giridih News: केशवारी-दलांगी पुल निर्माण का DC ने किया निरीक्षण, सीमांकन कार्य का लिया जायजा

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को सरिया प्रखंड के केशवारी तथा बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल निर्माण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया.
 

Giridih: जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को सरिया प्रखंड के केशवारी तथा बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल निर्माण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ स्थल का बारीकी से अवलोकन करते हुए पुल निर्माण की संभावनाओं, पहुंच मार्ग तथा भू-भाग की स्थिति की जानकारी ली. 

 

मौके पर नक्शा एवं गुनिया की सहायता से पुल निर्माण हेतु चयनित भूमि का सीमांकन कार्य भी कराया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमांकन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा तथा दोनों प्रखंडों के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अभियंताओं से पुल निर्माण की प्रारंभिक रूपरेखा, तकनीकी पहलुओं एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से समन्वय बनाकर कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्देश भी दिया. 

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया, संतोष गुप्ता, अंचलाधिकारी सरिया, अंचलाधिकारी बिरनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया, संबंधित विभाग के अधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही