Search

 
 
 

Jharkhand News : थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली देवासी हेम्ब्रम को विस अध्यक्ष ने किया सम्मानित

थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और झारखंड का नाम रोशन करने वाली देवासी हेम्ब्रम को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सम्मानित किया. विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यालय कक्ष में देवासी को पारंपरिक शॉल, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की.
 
Ranchi : थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और झारखंड का नाम रोशन करने वाली देवासी हेम्ब्रम को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सम्मानित किया. विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यालय कक्ष में देवासी को पारंपरिक शॉल, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की.

 

देवासी हेम्ब्रम जामताड़ा जिले के नाला क्षेत्र के कुंडहित की रहने वाली हैं. उनकी इस सफलता पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनके माता-पिता, परिजनों और कोच को भी बधाई दी.
रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि देवासी ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियां लगातार खेल के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं और देवासी की यह जीत दूसरी युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगी. इस मौके पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार भी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही