Search

 
 
 

Latehar News : सरकार व जनता के बीच सेतु का काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता- दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है. भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है. पूरे देश में 20 से 25 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है.
 
शिविर का उद्घाटन करते दीपक प्रकाश व अन्य.

Latehar : लातेहार जिला मुख्यालय में  गुरुवार को भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल, मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह व लातेहार जिला अध्यतक्ष बंशी यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शिविर का उद्घाटन किया.


दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है. भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है. पूरे देश में 20 से 25 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में लातेहार में यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है.

 


प्रदेश प्रवक्तार अमित मंडल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका, जनसंपर्क अभियान और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के गुर सिखाए जा रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया. शिविर में प्रशिक्षण प्रमुख नरेंद्र पांडेय, जिला प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा,  राजधानी यादव,  जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, सरोज देवी, पंकज सिंह, राकेश दुबे,  अमलेश सिंह, छोटू राजा सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही