Search

 
 
 

Jamshedpur News : दलमा से भटका जंगली हाथी गांव में घुसा, दो बुजुर्ग महिलाओं को किया घायल

. चांडिल प्रखंड के हिरमिली-दालग्राम में बुधवार की रात एक विशाल ट्रस्कर हाथी घुस गया. हाथी देख गांव में अफरा-तफरी मच गई. गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहीं दो वृद्ध महिलाओं को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गईं.
 

Jamshedpur : दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण्य से सटे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. चांडिल प्रखंड के हिरमिली-दालग्राम में बुधवार की रात एक विशाल ट्रस्कर हाथी घुस गया. हाथी देख गांव में अफरा-तफरी मच गई. गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहीं दो वृद्ध महिलाओं को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गईं. हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और शोरगुल के कारण बड़ा हादसा टल गया.

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, हाथी ने दालग्राम निवासी बुद्धेश्वर तंतूबाई की राशन दुकान की खिड़की तोड़ दी और दुकान में रखा चावल समेत अन्य अनाज खा गया. इसके बाद हाथी पास के धान खेत में घुस गया और फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी और शोर मचाकर काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा, लेकिन कुछ देर बाद हाथी चांडिल गोलचक्कर मुख्य सड़क और रेलवे ट्रैक पार कर कदमडीह गांव पहुंच गया. वहां करीब दो घंटे तक हाथी घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही