Search

 
 
 

Saraikela News : राजनगर में यात्री बस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

राजनगर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई. घटना हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू पुल के पास पेट्रोल पंप के समीप हुई. तेज रफ्तार पार्वती यात्री बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी.
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई. घटना हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू पुल के पास पेट्रोल पंप के समीप हुई. तेज रफ्तार पार्वती यात्री बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई.


मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के रोलाडीह गांव निवासी सूरज महाकुड़ के रूप में हुई है. सूरज महाकुड़ पेशे से हाइवा चालक था. वह अपनी पत्नी को लाने बाइक से चक्रधरपुर के नाडुपदा स्थित ससुराल जा रहा था. रास्ते में कुजू पुल के पास यह हादसा हो गया.

 

 

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल सूरज को तुरंत इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने पर चाईबासा सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर राजनगर थाना पहुंचे. वहां थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही