Search

 
 
 

Bokaro News: ‘मेलोडी-मेलोनी’ से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने PM मोदी पर बोला हमला

बोकारो में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान राजनीति उस समय गरमा गई, जब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर “मेलोडी-मेलोनी” को लेकर तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है
 

Bokaro: बोकारो में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान राजनीति उस समय गरमा गई, जब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर “मेलोडी-मेलोनी” को लेकर तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री हंसी-ठिठोली और विदेश दौरों में व्यस्त हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को “मेलोडी चॉकलेट” गिफ्ट करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह देश की गंभीर परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है.


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता को खर्च कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं.


इससे पहले बोकारो एयरपोर्ट के समीप पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया.


कार्यक्रम में एसआईआर और मतदाता सूची का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. इसके जवाब में कांग्रेस ने हर बूथ पर बीएलए नियुक्त करने की रणनीति बनाई है, ताकि मतदाताओं के नाम कटने से रोका जा सके. मौके पर जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही