Search

 
 
 

Ranchi News : जलजमाव की प्राथमिकता में नगर निगम ने 9 वार्डों को किया चिन्हित

नगर निगम ने मानसून से पहले शहरवासियों को जल-जमाव की समस्या से राहत दिलाने की पहल शुरू कर दी है. शहर के विभिन्न वार्डों में जल-जमाव से प्रभावित इलाकों के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जो निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेगी. शहर के कई इलाकों में बरसात के दौरान जल-जमाव की समस्या सामने आती है.
 

Ranchi : नगर निगम ने मानसून से पहले शहरवासियों को जल-जमाव की समस्या से राहत दिलाने की पहल शुरू कर दी है. शहर के विभिन्न वार्डों में जल-जमाव से प्रभावित इलाकों के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जो निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेगी. शहर के कई इलाकों में बरसात के दौरान जल-जमाव की समस्या सामने आती है. 


निगम प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. जल जमाव वाले इलाके के बारे में एक सप्ताह के भीतर जांच करने का निर्देश दिया गया. जिन स्थानों पर नाली निर्माण एवं ड्रेनेज कार्य प्रगति पर हैं, वहां चल रही कार्यों की निगरानी की जाएगी. नगर निगम की टीम ने वार्ड संख्या 1, 12, 18, 21, 23, 24, 25, 32 एवं 42 के जल-जमाव प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता सूची में रखा है. 


वर्षा के दौरान इन इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन जाती है. इससे लोगों की समस्या बढ़ जाती है. इससे निबटने के लिए अतिरिक्त संसाधन एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नालियों में कचरा न डालें और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि मानसून के दौरान शहर को जल-जमाव से मुक्त रखा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही