Search

 
 
 

Chaibasa: कराईकेला में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक का स्वागत

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक का गुरुवार शाम पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक का गुरुवार शाम पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.


इस मौके जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा.


इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विवेक मिश्रा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष हीरालाल खंडायत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजू प्रमाणिक, राकेश त्रिपाठी, विजय नाग, वीरू त्रिपाठी, शंकर प्रजापति समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही