Search

 
 
 

Ranchi News : आंदोलनकारियों को 50-50 हजार सम्मान पेंशन देने की मांग, DC को सौंपा ज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने गुरुवार को आंदोलनकारियों के साथ रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने गुरुवार को आंदोलनकारियों के साथ रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. 

 

मोर्चा ने राज्य के सभी आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, उनके बच्चों को रोजगार एवं नियोजन में 100 प्रतिशत गारंटी देने की मांग की. साथ ही जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए प्रत्येक आंदोलनकारी को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने की मांग उठाई.

 

पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लंबे समय से आंदोलनकारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार द्वारा जारी संकल्पों और आश्वासनों का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2012, 30 अप्रैल 2021 और गृह विभाग के पत्र संख्या 14 विविध 19/2024, 3108 समेत विभिन्न सरकारी आदेशों का पालन नहीं हो रहा है.

 

उन्होंने कहा कि राज्य आदेशों की अनदेखी IPC की धारा 166, 166A एवं 188 के तहत गंभीर मामला बनता है. राज्य में संवैधानिक मूल्यों एवं मर्यादाओं का अक्षरशः पालन नहीं होने से गलत संदेश जा रहा है.

 

मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास का हजारों आंदोलनकारियों के साथ पारंपरिक हथियारों के साथ विशाल घेराव, प्रदर्शन एवं आमरण अनशन किया जाएगा.

 

पुष्कर महतो ने कहा कि आंदोलनकारी लंबे समय से गरीबी, बीमारी, आर्थिक तंगी, सामाजिक और पारिवारिक उपेक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में सरकार को उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही