Search

 
 
 

Bokaro News : तलाकशुदा पत्नी को हथियार दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सियालजोरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तलाकशुदा पत्नी को हथियार के बल पर धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
 

Bokaro : पुलिस ने सियालजोरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तलाकशुदा पत्नी को हथियार के बल पर धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है. 

 


घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा.जानकारी के अनुसार, 19 मई की रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि तेतुलिया गांव में एक व्यक्ति अपनी पूर्व पत्नी को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है. सूचना मिलते ही बोकारो एसपी के निर्देश पर SIT टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा.

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय मनोज रजवार के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया कि मनोज और लक्ष्मी देवी का करीब तीन वर्ष पहले न्यायालय से तलाक हो चुका था. इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला पर दबाव बना रहा था और बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था.

 


घटना वाले दिन लक्ष्मी देवी अपनी बहन के घर तेतुलिया गांव आई थीं. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और हथियार दिखाकर धमकाने लगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही