Search

Jamshedpur News: आदित्यपुर में वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी भेजे गए जेल

Jamshedpur: आदित्यपुर थाना पुलिस ने लंबित वारंट मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
 
गिरफ्तार आरोपियों में काशीनाथ कुम्हार और अमित कुमार साहू शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, काशीनाथ कुम्हार, हरेन्द्र कुम्हार का पुत्र है और राम मड़ैया बस्ती का रहने वाला है. जबकि अमित कुमार साहू, स्वर्गीय रामचन्द्र साहू का पुत्र है और मांझी टोला, आदित्यपुर का निवासी बताया गया है.

आदित्यपुर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था. इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही