Search

 
 
 

Jamshedpur News: स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, शव की नहीं हो पायी है पहचान

Jamshedpur:  जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड के पास कालीघाट में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. शव मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ लोग नदी में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड के पास कालीघाट में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला. शव मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ लोग नदी में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मानगो थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया.

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है. शुरुआती जांच में शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके.

 

मामले की जांच कर रहे अमित कुमार ने बताया कि युवक के दोनों हाथों में चप्पल थी, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि शव नदी में कहीं और से बहकर कालीघाट तक पहुंचा हो सकता है. फिलहाल मानगो थाना पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान कराने का प्रयास जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही