Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा कर दिल्ली लौटे, आज शाम केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों का दौरा पूरा कर आज दिल्ली लौट आये हैं. मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक अहम करार दी जा रही है.
 

New Delhi : आज गुरुवार शाम चार बजे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है. कहा जा रहा है कि बैठक लंबी चलेगी. बैठक 11 महीने बाद होने जा रही है.  

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों का दौरा पूरा कर आज दिल्ली लौट आये हैं. मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक अहम करार दी जा रही है.

 

खबर है कि बैठक मे सभी मंत्रालयों को अपने कामकाज का ब्यौरा देना है. सूत्रों के अनुसार वित्त और रेलवे के सहित  ऊर्जा, वाणिज्य, श्रम, कृषि, वन एवं पर्यावरण, सड़क परिवहन, परमाणु ऊर्जा और डीपीआईआईटी आदि मंत्रालयों के सचिव प्रजेंटेशन देने मीटिंग में मौजूद रहेंगे.

 

बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रालयों में फेरबदल की अटकलें भी लग रही है. केंद्र सरकार में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच मोदी मंत्रिपरिषद की आज की बैठक में सभी की नजर रहेगी. करीब 11 महीने बाद यह बैठक हो रही है.  

 

इससे पहले पिछले साल 2025 में चार जून को मोदी मंत्रिपरिषद की मीटिंग हुई थी.  अगले माह9 जून को केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं.  सभी मंत्रालयों से पिछले 12 सालों में चलाई गयी सफल योजनाओं की सूची तलब की गयी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही