Search

 
 
 

Bokaro News : 21वीं कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

पुलिस के तत्वावधान में आयोजित 21वीं कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को पुलिस केंद्र में भव्य उद्घाटन हुआ. यह प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : पुलिस के तत्वावधान में आयोजित 21वीं कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को पुलिस केंद्र में भव्य उद्घाटन हुआ. यह प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) रहे. 

 

इस अवसर पर जिले के पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे पुलिसकर्मी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि खेलकूद केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है. 

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि पहले यह धारणा थी कि पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे होगे खराब, लेकिन वर्तमान समय में यह सोच पूरी तरह बदल चुकी है. आज खेलों को समाज में सम्मान मिल रहा है और खिलाड़ी देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं.

 

वहीं, बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो सहित कोयला क्षेत्र के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को विभागीय स्तर पर प्रोत्साहन दिया जाता है तथा बेहतर प्रदर्शन उनके करियर और पदोन्नति में भी सहायक होता है.

 

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, खेल भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है. आयोजन समिति ने सभी आमंत्रित अतिथियों से प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की. कार्यक्रम के निवेदक पुलिस अधीक्षक, बोकारो सह संगठन सचिव, कोयला क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही