Search

 
 
 

Dhanbad : लोकल सेल में तीन माह से कोयला ऑफर बंद, नाराज मजदूरों ने मुराईडीह कोलियरी का काम कराया ठप

असंगठित मजदूरों ने लोकल सेल के लिए तीन महीने से डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) के तहत कोयला ऑफर नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह कोलियरी का काम ठप करा दिया. मजदूरों ने काटा घर के समीप प्रदर्शन करते हुए बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  असंगठित मजदूरों ने लोकल सेल के लिए तीन महीने से डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) के तहत कोयला ऑफर नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह कोलियरी का काम ठप करा दिया. मजदूरों ने काटा घर के समीप प्रदर्शन करते हुए बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

 

Uploaded Image

 

मजदूरों का कहना है कि मुराईडीह कोलियरी में सैकड़ों असंगठित मजदूर लोकल सेल के कोयला लोडिंग कार्य पर निर्भर हैं. ट्रकों में कोयला लोडिंग से ही उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है. लेकिन पिछले तीन महीनों से बीसीसीएल द्वारा लोकल सेल के लिए डीओ के माध्यम से कोयला ऑफर नहीं दिया जा रहा है, जिससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

 

लोकल सेल मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोर सिंह ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन रैक के माध्यम से कोयले की आपूर्ति कर रहा है. लेकिन लोकल सेल में कार्यरत असंगठित मजदूरों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही लोकल सेल के लिए कोयला ऑफर शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

 

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक मुराईडीह कोलियरी का काम बंद रहेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही