Search

 
 
 

Dumka News :  शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव के घर पर वन विभाग का छापा, घंटों ली तलाशी

दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक रावत के दुमका स्थित आवास पर छापेमारी हुई है. शनिवार की सुबह शुरू हुई कार्रवाई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की है. हालांकि किस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है, इसका पता नहीं चल पाया है.
 
दुमका जिले की खबरें
  • दुमका के महुआडंगाल में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • कई घंटों तक चली तलाशी
  • कार्रवाई के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
  • तलाशी के बाद स्थानीय लोगों ने मांगा लिखित प्रमाण

Dumka :  दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक रावत के दुमका स्थित आवास पर छापेमारी हुई है. शनिवार की सुबह शुरू हुई कार्रवाई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की है. हालांकि किस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है, इसका पता नहीं चल पाया है. 

 

घर की ली गई तलाशी

बताया जाता है कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने टीम ने पूर्व आप्त सचिव विवेक रावत के घर की घेराबंदी की और कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की.

 

हालांकि कार्रवाई के दौरान क्या-क्या जांच की गई और टीम किस उद्देश्य से पहुंची थी, इस संबंध में किसी अधिकारी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी. वन विभाग और पुलिस की छापेमारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. 

 

प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी ने किया. संयुक्त टीम में 20 से 25 फॉरेस्ट गार्ड, महिला पुलिसकर्मी, नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस शामिल थी. 

 

स्थानीय लोगों ने लिखित प्रमाण मांगा

सर्च अभियान समाप्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से लिखित रूप में यह प्रमाणित करने की मांग की कि जांच के दौरान घर से कोई आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई है. इस संबंध में अधिकारियों ने मौके पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की.

 

कार्रवाई के कारणों पर विभाग की चुप्पी

वन विभाग और पुलिस की ओर से अब तक छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. यह कार्रवाई किस मामले में की गई और जांच का आधार क्या था, इसे लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही