Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : रातू में बंद कमरे से मां-बेटे का शव बरामद, बेटी-ननद घायल अवस्था में मिलीं

जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में एक किराए के मकान से मां-बेटे का शव मिला है. वहीं चार साल की बेटी और 15 साल की ननद घायल अवस्था में मिली है. मृतकों की पहचान पिंकी देवी (32 वर्षीय) और उनके बेटे श्रवण कुमार (2.5 साल) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • दम घुटने से मौत की आशंका

Ranchi :  जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में एक किराए के मकान से मां-बेटे का शव मिला है. वहीं चार साल की बेटी और 15 साल की ननद घायल अवस्था में मिली है. मृतकों की पहचान पिंकी देवी (32 वर्षीय) और उनके बेटे श्रवण कुमार (2.5 साल) के रूप में हुई है.

 

वहीं घायलों में पिंकी की ननद चंदा कुमारी और बेटी प्राची कुमारी शामिल है. गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों का प्राथमिक इलाज सेवा सदन में किया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

 

 

दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिंकी ने शनिवार की सुबह दरवाजा नहीं खोला. पांच बजे तक जब गेट नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ. इसके बाद वे एस्बेस्टस हटाकर घर के अंदर घुसे तो पाया कि पिंकी और उसका बेटा श्रवण कुमार मृत पड़े हैं. जबकि चंदा कुमारी और प्राची कुमारी घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी है. 


इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. 

 

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया घटना का कारण दम घुटना बताया जा रहा है. बताया जाता है कि बीती रात चारों जिस कमरे में सोए थे, उसी कमरे में खाना बनाने वाला कोयले का चूल्हा भी था.

 

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे के धुएं से सभी का दम घूंट गया होगा और यह घटना घटी होगी. हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. 

 

कपड़ा दुकान में काम करती थी पिंकी

बताया जाता है कि पिंकी देवी रांची में एक कपड़ा दुकान में काम करती थीं. उनके पति चंदन साहू का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में धन्नू यादव के मकान में किराए पर रहता था. सभी मूल रूप से बिहार के छपरा जिला स्थित महमदा गांव के निवासी थे. 

 

परिवार में सास मुन्नी देवी और ससुर पंचम साहू भी हैं. पंचम साहू टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. जबकि मुन्नी देवी मजदूरी का काम करती हैं. परिवार करीब ढाई वर्षों से यहां किराए पर रह रहा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही