Search

Bokaro News : 24×7 मतदाता हेल्पलाइन को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

Bokaro : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित 24×7 मतदाता हेल्पलाइन को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हेल्पलाइन के माध्यम से मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) से संबंधित आवश्यक जानकारी व सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
 
बोकारो जिले की खबरें

इसे भी पढ़े..

बता दें कि अब तक 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र से हेल्पलाइन पर कुल 91 कॉल प्राप्त हुए हैं. इनमें 73 कॉल मोबाइल हेल्पलाइन नंबरों पर और 18 कॉल टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 पर प्राप्त हुई हैं. इन कॉलों के माध्यम से मतदाताओं ने एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त करने, उसे भरने, संबंधित बीएलओ को जमा करने की प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक पात्र मतदाता तक आवश्यक सहायता व जानकारी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन का निःसंकोच उपयोग करें.

उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म सही व पूर्ण रूप से भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करने का भी आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध व त्रुटिरहित बनाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही