Search

 
 
 

Bokaro News: 3 दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया. समारोह का आयोजन उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया. इसमें बोकारों के उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए.
 
बोकारो जिले की खबरें
  • पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Bokaro: बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया. समारोह का आयोजन उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया. इसमें बोकारों के उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए.

Uploaded Image
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया.

 

इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, वरीय पुलिस अधीक्षक (धनबाद) प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस  अरविंद राधाकृष्णन सहित बोकारो एवं धनबाद के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही