Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीपीएस बोकारो के 309 छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

डीपीएस बोकारो में आयोजित समारोह में सिटी डीएसपी राजीव रंजन व प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कुल 309 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व अचीवर्स बैज प्रदान कर पुरस्कृत किया.
Advertisement
Advertisement
छात्र को पुरस्कृत करते सिटी डीएसपी राजीव रंजन, साथ में हैं प्रचार्य डॉ एएस गंगवार.

Bokaro : कक्षा में केवल प्रथम आना ही सफलता नहीं है.कल से बेहतर होना असल कामयाबी है. हर बच्चा अपने-आप में प्रतिभावान है. दूसरों से तुलना करने की बजाय आप खुद में सर्वश्रेष्ठ बनने का प्रयास करते रहें. ये बातें बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहीं. वे शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो की प्राइमरी इकाई के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अचीवर्स अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे.

 


पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 309 छात्र-छात्राओं को समारोह में पुरस्कृत किया गया. सिटी डीएसपी ने विद्यार्थियों को सदैव बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने, दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने, अनुशासित बने रहने, हमेशा सीखते रहने व कभी हार न मानने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर डीएसपी रंजन व प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कुल 309 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व अचीवर्स बैज प्रदान कर पुरस्कृत किया. 


प्राचार्य डॉ. गंगवार ने पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने नवोदित क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए बच्चों को आगे भी लगातार इसी प्रकार बेहतरी के प्रयास जारी रखने की प्रेरणा दी. प्राचार्य ने बच्चों से अच्छा इंसान बनने का आह्वान किया. प्राचार्य ने डीएसपी रंजन को शॉल ओढ़कर व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही