Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी के जन संवाद में आए 33 मामले, दो घंटे में कटी जमीन की ऑनलाइन रसीद

Bokaro News : चास निवासी दुलाल हलदार जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद नहीं कटने की शिकायत लेकर पहुंचे थे. उन्होंने डीसी को बताया कि वे रसीद निर्गत कराने के लिए कई बार अंचल कार्यालय गये.
 
लोगों की समस्याएं सुनते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro News : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जन संवाद का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं. जन संवाद में जिले से विभिन्न क्षेत्रों से कुल 33 लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एककर सभी की फरियाद सुनी और जल्द समाधान का भरोसा दिया.

 

इसे भी पढ़ें


चास निवासी दुलाल हलदार जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद नहीं कटने की शिकायत लेकर पहुंचे थे. उन्होंने डीसी को बताया कि वे रसीद निर्गत कराने के लिए कई बार अंचल कार्यालय गये. कई बार आवेदन भी दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. डीसी ने मामले पर त्वरित संज्ञान लिया. उनके निर्देश पर महज दो घंटे के भीतर दुलाल हलदार की जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद काट दी गई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही