Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो पुलिस की छापेमारी में 39 आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाया. अभियान में 74 पुलिस टीमों का गठन कर 250 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लगाया गया. पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना एवं ओपी क्षेत्र में चिह्नित वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के संभावित 222 ठिकानों पर सघन छापेमारी की. इस दौरान 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
 
फरार आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन तथा विभिन्न मामलों में वांछित एवं न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर बोकारो पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 3 अक्टूबर की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया.


इसे भी पढ़ें:


अभियान में 74 पुलिस टीमों का गठन कर 250 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लगाया गया. पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना एवं ओपी क्षेत्र में चिह्नित वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के संभावित 222 ठिकानों पर सघन छापेमारी की.


पुलिस के अनुसार अभियान में 32 थाना/ओपी से 31 वारंटियों तथा विभिन्न कांडों में वांछित 8 अभियुक्तों समेत कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वहीं, 55 रिकॉल का भी निष्पादन किया गया.

 

वर्ष 2012 से फरार स्थायी वारंटी अशोक कुमार शर्मा, पिता परमेश्वर शर्मा, साड़ू-यदुवंश नगर, थाना चास को चास थाना कांड संख्या 118/12 में गिरफ्तार किया गया. वहीं, वर्ष 2023 से फरार चल रहे जरीडीह थाना कांड संख्या 132/23 के हत्या मामले में वांछित कुलदीप सिंह, सीता देवी, प्रमिला देवी, कुंदन मांझी और जागेश्वर मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.


इसके अलावा वर्ष 2018 से फरार चल रहे सुखदेव मांझी, पिता बिरसा मांझी, ग्राम बरैया, थाना मुंडाटांड़ को भी गिरफ्तार किया गया. सुखदेव मांझी मुंडाटांड़ थाना कांड संख्या 42/2018 के हत्या मामले में आरोपी था और उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश जारी था. पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही