Search

 
 
 

Bokaro News : नया मोड़ में हुई मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार

Bokaro News: इस मामले में थाना में कांड संख्या 205/26 और 206/26 के तहत अलग-अलग प्रथमिकी दर्ज की गई है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Bokaro News : बोकारो शहर के नया मोड़ स्थित एक चाय दुकान के पास 19 सितंबर को दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले में बीएस सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सोमवार व मंगलवार को छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार राहुल शर्मा, शुभम कुमार दास उर्फ बाबू हंटर, जीतेन्द्र कुमार यादव व जय प्रकाश सिंह को जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 205/26 और 206/26 के तहत अलग-अलग प्रथमिकी दर्ज की गई है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि महज चाय गिरने के सवाल पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ं गए थे और हॉकी स्टिक व रॉड से मारपीट की गई थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही