Search

Bokaro News : डीसी के जन संवाद में आए 40 मामले, छात्रावास की शिकायत पर हुई कार्रवाई

डीसी ने सीटी कॉलेज के एससी-एसटी छात्रावास में पेयजल, पहुंच पथ व साफ-सफाई की समस्या को लेकर पहुंचे छात्रों की बातें गंभीरता से सुनीं. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण को तत्काल छात्रावास का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में जन संवाद का आयोजन हुआ. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 40 से अधिक लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एककर सभी की समस्याएं सुनीं. उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिया.

Uploaded Image

जन संवाद में लोगों सी समस्याएं सुनते डीसी अजय नाथ झा,

डीसी ने सीटी कॉलेज के एससी-एसटी छात्रावास में पेयजल, पहुंच पथ व साफ-सफाई की समस्या को लेकर पहुंचे छात्रों की बातें गंभीरता से सुनीं. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण को तत्काल छात्रावास का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

जन संवाद में भूमि विवाद, राजस्व, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, कल्याण, आपूर्ति विभाग व विभिन्न अंचल कार्यालयों से जुड़े मामले आए थे. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही