Search

 
 
 

Bokaro News:  जनता दरबार में आए 42 मामले, समय पर निष्पादित करने के निर्देश

बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जनता दरबार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुना. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखा.
 

Bokaro: बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जनता दरबार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुना. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखा.


कार्यक्रम में डीडीसी ने प्रत्येक मामले का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. जनता दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बीएसएल, सामाजिक सुरक्षा, खेल, चास अंचल, डीपीएलआर, राजस्व, आपूर्ति, बीएसएल, नियोजन आदि विभागों से जुड़े मामले रहे.

 
मौके पर अपर समाहर्ता डीपीएलआर  पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  अनुराधा कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रत्युश शेखर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक  अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, अंचलाधिकारी चास राम सेवक राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही