Hazaribagh: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक पीएम बने रहने और उनके कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार से क्षेत्र में विशेष प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएम मोदी के राष्ट्रहित और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है.
मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी, सदर पश्चिम और पूर्वी मंडल के विभिन्न वार्डों व एक दर्जन से अधिक गांवों का अहले सुबह से लेकर देर रात तक तूफानी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने डेढ़ दर्जन विशिष्ट जनों के आवास पर जाकर सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया.
मनीष जायसवाल ने अपने प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित दीपूगढ़ा में डीएमएफटी मद से नाली निर्माण के शिलान्यास के साथ की. इसके बाद उन्होंने नगर पूर्वी क्षेत्र के भाजपा मंडल मीडिया प्रतिनिधि श्रेष्ठ उपाध्याय के आवासीय परिसर में स्थानीय विशिष्टजनों के साथ बैठक की. तत्पश्चात सदर प्रखंड के सिंघानी में सांसद मद की 5 लाख रुपए की राशि से बनने वाले सांस्कृतिक भवन का विधिवत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया.
अपने सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय गणमान्य और विशिष्ट जनों के आवास पर जाकर आत्मीय मुलाकात की. वे जगदीशपुर में उदय नारायण सिंह, बड़ासी में नंदलाल मेहता, डंडई कला में शंकर पाठक, अमनारी में सुरेश प्रसाद, सिलवार खुर्द में केदार रविदास, सिलवार कला में मुखिया रुक्मिणी देवी व सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार, अमृतनगर में दिनेश प्रसाद कुशवाहा, बैहरी में मोसोमात शोभा देवी, बभनबै में लालेंद्र साव उर्फ लखपति साव व युवा अधिवक्ता उदय प्रसाद, डेमोटांड़ में गोपाल प्रसाद साहू, मोरांगी में गोपाल नारायण दास व शंभू मेहता, हत्यारी में रवि कश्यप और तुम्बा में सुरेश राम के आवास पहुंचे.
मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला, रेणुका साहू, दामोदर प्रसाद, कृष्णा मेहता, दीपू यादव, अनिल पांडेय,विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, महेंद्र राम बिहारी, कौलेश्वर रजक, अनेश्वर प्रसाद, अनूप कुमार, महेश प्रसाद, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, दिनेश यादव, वार्ड पार्षद रेखा सिंह, राजू सिंह, नगर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, लेखराज कुमार सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता साथ रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment