Search

 
 
 

Hazaribagh News : स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर पहुंची चौपारण सीएचसी, सुविधाओं का लिया जायजा

चौपारण सीएचसी में विवादों व शिकायतों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची. टीम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से जानकारी प्राप्त की.
 
सीएचसी के अधिकारियों से जानकारी लेती टीम.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विवादों व शिकायतों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को अस्पताल पहुंची. टीम में डीएलओ डॉ एसके राजन, मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल कुमार, डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर दिवाकर अंबष्ट व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि जायसवाल शामिल थे. टीम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से जानकारी प्राप्त की.

 

गौरतलब है कि डीसी हेमंत सती के निर्देश पर पिछले सप्ताह भी एसडीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम अस्पताल पहुंची थी. उस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीएन ठाकुर व पूर्व प्रभारी डॉ. फरहाना महफूज से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर जानकारी ली थी.

 

विवादों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर

 

बताया जा रहा है कि डॉ. फरहाना महफूज का वेतन रोके जाने और उन पर लगाए गए कथित लापरवाही के आरोपों को लेकर विवाद अभी भी जारी है. इस बार जांच टीम ने अस्पताल कर्मियों को आवंटित सरकारी क्वार्टरों, उपकरणों की खरीद और उनसे जुड़े अभिलेखों का भी मिलान किया. जांच टीम ने कहा कि सभी तथ्यों का अध्ययन कर रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपी जाएगी.

 

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि चिकित्सकों की उपस्थिति व कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं. आरोप है कि कुछ चिकित्सक लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं, फिर भी उन पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि कुछ मामलों में सख्त रुख अपनाया जाता है. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही