Search

 
 
 

Hazaribagh News : रिश्वत मामले में प्रोबेशन पदाधिकारी व गृह रक्षक गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

एसीबी, हजारीबाग की टीम ने रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में सरकारी अनुदान दिलाने के एवज में रिश्वत लेते एक गृह रक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में लिप्त जिला प्रोबेशन पदाधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है.
 

Hazaribagh : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने सरकारी अनुदान दिलाने के एवज में रिश्वत लेते एक गृह रक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में लिप्त जिला प्रोबेशन पदाधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़की पोना निवासी त्रिवेद कुमार को सरकार से पांच लाख रुपये की अनुदान राशि मिलनी थी. आरोप है कि इस राशि की सत्यापन रिपोर्ट को आगे बढ़ाने के बदले प्रोबेशन कार्यालय के कर्मियों ने उनसे रिश्वत की मांग की. परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की.

 

एसीबी ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार


शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने मामले में कांड संख्या 05/2026 दर्ज किया. सोमवार को जाल बिछाकर एसीबी की टीम ने गृह रक्षक सुजीत पासवान को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि रिश्वत की यह मांग जिला प्रोबेशन पदाधिकारी सिमरन कुमारी के निर्देश पर की गई थी. इसके बाद एसीबी ने प्रोबेशन पदाधिकारी को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया.


एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही