Search

 
 
 

Jharkhand News: भाजपा अपने ही विधायकों से क्यों डरी हुई है?: कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने ही विधायकों को एक जगह रखकर आखिर किस बात का डर दिखा रही है.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने ही विधायकों को एक जगह रखकर आखिर किस बात का डर दिखा रही है.

 

सोनाल शांति ने कहा कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी पूरी तरह एकजुट है तो फिर विधायकों को होटल में एक साथ रखने की जरूरत क्यों पड़ रही है.

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के कई राज्यों में खरीद-फरोख्त और लालच के जरिए सरकारें बनाने की कोशिश की है, लेकिन अब झारखंड में उसे अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि उसके सभी विधायक एकजुट हैं, जबकि हकीकत कुछ और है.

 

सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार मजबूत स्थिति में है और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार सफलतापूर्वक काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की, लेकिन उसकी रणनीति सफल नहीं हो सकी.

 

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव महागठबंधन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में लड़ रहा है. यह चुनाव केवल दो सीटों का नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता और राज्य की छवि से भी जुड़ा हुआ है. कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को 56 से अधिक विधायकों का समर्थन मिलेगा और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां भी इसी ओर संकेत कर रही हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही