Jamtara : जामताड़ा जिले के भगाबन्ध पावर ग्रिड से मंगलवार को बिजली आपूर्ति का सफल ट्रायल किया गया. मौके पर एसडीओ नागेन्द्र कुमार एवं सीनियर मैनेजर सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. 1 लाख 32 हाजर मेगावाट क्षमता वाले इस पावर ग्रिड के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा.
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई थी. पावर ग्रिड से नियमित बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. इससे घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा व्यवसाय, छोटे उद्योग और कृषि कार्यों को भी फायदा होगा. अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल सफल रहने के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

