Search

 
 
 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने DGP से की मुलाकात, प्रोन्नति व स्थानांतरण समेत कई मुद्दे उठाए

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर पुलिस पदाधिकारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों और कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर पुलिस पदाधिकारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों और कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

 

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुरमू, उपाध्यक्ष महताब आलम, संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो, महामंत्री संजीव कुमार समेत अन्य केंद्रीय पदाधिकारी शामिल थे. पदाधिकारियों ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपते हुए एएसआई से एसआई, एसआई से इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर से डीएसपी कोटि में लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की.

 

इसके अलावा एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ देने,  दो वर्ष से कम सेवावधि वाले पदाधिकारियों का गृह जिला स्थानांतरण करने, शिकायत कोषांग की बैठक आयोजित कर पात्र पदाधिकारियों के स्थानांतरण पर निर्णय लेने और 10 वर्षों से एक ही जिला अथवा इकाई में पदस्थापित पदाधिकारियों के स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया गया.

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जापटीसी पदमा में एसपी के पद पर पदस्थापन अथवा वैकल्पिक व्यवस्था करने और एसीपी-एमएसीपी से संबंधित उच्च न्यायालय के आदेश एवं गृह विभाग के निर्देशों के अनुरूप पुलिस मुख्यालय स्तर से आवश्यक आदेश निर्गत करने की भी मांग की.

 

डीजीपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एसोसिएशन द्वारा उठाए गए सभी मामलों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और लंबित मुद्दों के निष्पादन का प्रयास किया जाएगा.

 

मुलाकात के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस पदाधिकारियों के हित से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान होगा, जिससे राज्यभर के पुलिसकर्मियों को लाभ मिल सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही