Search

 
 
 

Jamtara News : वज्रपात से किशोरी की मौत, किशोर गंभीर रूप से घायल, आम चुनने गए थे

गांव के पांच बच्चे आम चुनने के लिए पास के बगीचे में गए थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर श्रीया बाउरी (13) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिनू दास (16) गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
शोकाकुल परिजन व ग्रामीण.

Jamtara : जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव के बाउरी पाड़ा में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे आंधी-बारिश के बीच हुए वज्रपात से एक किशोरी की मौत हो गई. वहीं, एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पांच बच्चे आम चुनने के लिए पास के बगीचे में गए थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर श्रीया बाउरी (13) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिनू दास (16) गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल कुंडहित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्रीया बाउरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दिनू दास की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे. अंचल निरीक्षक अरुण कुमार यादव व हल्का कर्मचारी संदीप सोरेन ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. अंबा पंचायत के मुखिया दुलु सिंह टुडू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

 

अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने व घायल किशोर के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही