Search

 
 
 

Hazaribagh News: NTPC की बादाम कोल परियोजना में ग्रामीणों का प्रदर्शन, साइट कार्यालय में तोड़फोड़

एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परियोजना से जुड़े एक निजी कंपनी के साइट कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ भी हुई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया.
 

Hazaribagh : एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परियोजना से जुड़े एक निजी कंपनी के साइट कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.

 

इस दौरान कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ भी हुई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. 

 

Uploaded Image

 


जानकारी के अनुसार, परियोजना प्रभावित ग्रामीणों और कंपनी प्रबंधन के बीच विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है. ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन और विरोध दर्ज कराते रहे हैं. 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में हुए घटनाक्रम और कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में नाराजगी और बढ़ गई थी. इसी बीच मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग साइट कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

 

देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कार्यालय परिसर में मौजूद कई सामानों को नुकसान पहुंचाया गया. घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई.  

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया. एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आक्रोश बढ़ा है. 

 

फिलहाल परियोजना क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है. लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. प्रशासन दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही