Search

 
 
 

Jamtara News :   महिला संध्या कॉलेज की बड़ी लापरवाही! पकौड़ी दुकान में मिला छात्रा का बोनाफाइड सर्टिफिकेट

जामताड़ा महिला संध्या कॉलेज से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने छात्राओं की गोपनीयता और दस्तावेजों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

Jamtara :   जामताड़ा महिला संध्या कॉलेज से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने छात्राओं की गोपनीयता और दस्तावेजों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक पकौड़ी की दुकान में इस्तेमाल होता दिखाई दे रहा है. वीडियो सारथी गौतम युवक द्वारा बनाया गया है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. 

 

Uploaded Image

 

बताया जा रहा है कि जिस बोनाफाइड सर्टिफिकेट का वीडियो में उपयोग होते देखा गया, उसमें छात्रा का नाम, पिता का नाम, आधार नंबर और फोटो सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज थीं. 

 

ऐसे संवेदनशील दस्तावेज का कॉलेज परिसर से बाहर निकलकर एक पकौड़ी की दुकान तक पहुंच जाना गंभीर चिंता का विषय बन गया है. इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस दस्तावेज को कॉलेज के अभिलेखों में सुरक्षित रखा जाना चाहिए था, वह आखिर बाहर कैसे पहुंचा?

 

यदि यह दस्तावेज किसी कबाड़ या अन्य माध्यम से दुकान तक पहुंचा है, तो यह कॉलेज प्रशासन की दस्तावेज प्रबंधन व्यवस्था और छात्राओं की निजता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है.

 

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी छात्र या छात्रा की व्यक्तिगत जानकारी वाले दस्तावेजों को बिना उचित प्रक्रिया के नष्ट करना या सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचने देना निजता के अधिकार का उल्लंघन माना जा सकता है. ऐसे दस्तावेजों का दुरुपयोग होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. 

 

फिलहाल इस मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, छात्राओं और अभिभावकों के बीच इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है.

 

लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दस्तावेजों के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही