Search

 
 
 

Hazaribagh News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद, दिया आश्वासन

डीसी हेमंत सती ने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. उन्होंने एक-एककर सभी की बातें सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी हेमंत सती.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा. डीसी ने एक-एककर सभी की बातें सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया. सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर समाधान का निर्देश दिया.


जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, म्यूटेशन, जमीन पर अवैध कब्जा, पेंशन, अनुकम्पा पर नियुक्ति, दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने व ऑनलाइन रसीद निर्गत करने से संबंधित मामले आय. बिना भाइयों की सहमति के जमीन की रजिस्ट्री करा लेने के एक मामले में डीसी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित सीओ को उक्त भूमि का म्यूटेशन नहीं करने का निर्देश दिया. कहा कि रजिस्ट्री व म्यूटेशन की प्रक्रिया में सभी पक्षकारों की सहमति जरूरी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही