Search

 
 
 

राज्यसभा रण: दिनभर चली महागठबंधन की मैराथन बैठकें, वोटिंग रणनीति पर मंथन

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने सोमवार को पूरे दिन रणनीतिक बैठकों का दौर चलाया. होटल बीएनआर चाणक्य से लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास तक नेताओं व विधायकों की लगातार बैठकें होती रहीं. चुनाव में एकजुटता और मतदान प्रक्रिया को लेकर गठबंधन के घटक दलों ने विस्तृत चर्चा की.
 

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने मंगलवार को पूरे दिन रणनीतिक बैठकों का दौर चलाया. होटल बीएनआर चाणक्य से लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास तक नेताओं व विधायकों की लगातार बैठकें होती रहीं. चुनाव में एकजुटता और मतदान प्रक्रिया को लेकर गठबंधन के घटक दलों ने विस्तृत चर्चा की.

 

दिन की शुरुआत होटल बीएनआर चाणक्य में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों की बैठक से हुई. बैठक में बेरमो विधायक अनूप सिंह को छोड़कर कांग्रेस के लगभग सभी विधायक मौजूद रहे. यहां पार्टी नेताओं ने विधायकों को मतदान की प्रक्रिया समझाने के लिए मॉक पोल कराया. उन्हें बताया गया कि मतदान के दौरान किन प्रक्रियाओं का पालन करना है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रियागत त्रुटि की संभावना न रहे.

 

इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य नेता हरमू बाइपास स्थित राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां राजद के राज्यसभा चुनाव प्रभारी भोला यादव की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में राजद के मंत्री संजय प्रसाद सिंह और पार्टी के सभी विधायक भी शामिल हुए. नेताओं ने चुनावी समन्वय और समर्थन सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया.

 

शाम छह बजे से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक शुरू हुई. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) के विधायक एवं मंत्री शामिल हुए. माले विधायक चंद्रदेव महतो भी बैठक में मौजूद रहे.


सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन की साझा रणनीति, मतदान प्रबंधन और सभी सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री आवास में गठबंधन विधायकों की बैठक जारी  है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही