Search

रांची में जल जमाव पर चैंबर ने नगर निगम की कार्यशैली पर उठाए सवाल, स्थायी समाधान की मांग

Ranchi : राजधानी रांची में बारिश के दौरान लगातार बढ़ती जल जमाव की समस्या को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रांची नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है. इस संबंध में चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मेयर, डिप्टी मेयर और नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्या को प्रमुखता से उठाया.
 
Uploaded Image

चैंबर की ओर से कहा गया कि शहर के रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में जल निकासी व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है, लेकिन समाधान के बजाय अधिकारियों द्वारा फंड की कमी, प्राक्कलन निर्माण और आवंटन प्रक्रिया का हवाला दिया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने इसे समस्या के समाधान की दिशा में पर्याप्त पहल नहीं माना.

चैंबर ने बताया कि बड़ा तालाब क्षेत्र, पीपी कम्पाउंड, नाला रोड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बंशीधर अडूकिया रोड और मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर जल जमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. संगठन के अनुसार, इन मुद्दों को पूर्व में भी कई बार प्रशासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे हैं.

चैंबर के अनुसार, हल्की बारिश में भी क्षेत्रों जलजवाम हो जाती हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं और आम लोगों की आवाजाही में परेशानी होती है. बड़ा तालाब क्षेत्र में नालियों का पानी आसपास के घरों, धार्मिक स्थलों और अन्य परिसरों तक पहुंचने की भी शिकायत सामने आई है.

संगठन ने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था को लेकर दीर्घकालिक योजना बनाने और समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव से मामले में हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही