Search

 
 
 

Saraikela News : आदिवासी युवती से दुर्व्यवहार मामले में कपाली ओपी प्रभारी समेत 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड

चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी में एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट व बदसलूकी के मामले में एसपी ने कपाली ओपी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी में एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट व बदसलूकी के मामले में एसपी ने कपाली ओपी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. 15 जून को सामने आए इस मामले ने पूरे इलाके में चर्चा व तनाव का माहौल पैदा कर दिया था.

 

घटना के बाद सरायकेला-खरसावां एसपी ने चांडिल एसडीपीओ को मामले की जांच का निर्देश दिया था. प्रारंभिक जांच में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, एएसआई मो. मुकलेसुर रहमान व महिला आरक्षी कंचन की भूमिका संदिग्ध पाई गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाही भी शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही