Search

 
 
 

Bokaro News :  बोकारो में बनेगा 500 बेड का मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सरकार ने जारी किए 100 करोड़

Bokaro News :  बोकारो में 500 बेड के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनेगा .झारखंड सरकार ने इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि आवंटित की है.
 
फाइल फोटो

Bokaro News :  बोकारो में 500 बेड के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनेगा .झारखंड सरकार ने इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि आवंटित की है.

 

बोकारोे की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने 14 अगस्त 2026 को इससे जुड़ा आदेश जारी किया. बोकारो में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाने की योजना को दिसंबर 2023 में प्रशासनिक मंजूरी मिली थी.

 

इस योजना की शुरुआती स्वीकृत राशि करीब 688.49 करोड़ रुपये है. वहीं, निर्माण के लिए करीब 721.89 करोड़ रुपये का एकरारनामा हुआ है. नए 100 करोड़ रुपये के आवंटन से पहले इस योजना के लिए करीब 400.83 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.

 

जारी राशि की निकासी और खर्च की जिम्मेदारी रांची के सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद को दी गई है. राशि झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पीएल खाते में भेजी जाएगी.सरकार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं. काम की जांच थर्ड पार्टी एजेंसी से कराई जाएगी. हर महीने की 10 तारीख तक काम और खर्च की ऑनलाइन रिपोर्ट देनी होगी.

 

सरकार ने निर्देश दिया है कि पूरी राशि मिलने के छह महीने के भीतर काम पूरा किया जाए. बिना सरकार की मंजूरी के काम की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जा सकेगी. साथ ही पुरानी राशि के उपयोग का प्रमाण पत्र जमा होने के बाद ही आगे की राशि निकाली जा सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही