Search

 
 
 

Bokaro News : वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में हादसा, गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत

Bokaro News : मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 में ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद दोनों को नजदीकी हिल कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
 
शव के साथ पुलिस

Bokaro News : बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के सियालजोड़ी थाना अंतर्गत वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां काम के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई. यह घटना ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिसाव के कारण घटी है. घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 में ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद दोनों को नजदीकी हिल कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

पंचायत समिति सदस्य रफीक आलम अंसारी ने कंपनी प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शॉर्ट डाउन कर कंपनी में काम करने के नाम पर खानापूर्ति होता हैं. जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को भुगतना पड़ता हैं. हालांकि इस मामले में कंपनी प्रबंधन का बयान अभी सामने नहीं आया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही